Breaking News
सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सहारनपुर की परियोजनाओं का निरीक्षण
परियोजनाओं का निरीक्षण
Mar 16 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सहारनपुर की परियोजनाओं का निरीक्षण

विकास के और महिलाओं की सुरक्षा के इंतजाम करने पर विशेष जोर दिया

सहारनपुर (यूपी) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में शाकंभरी सिद्धपीठ पर पहुंचकर विकास परियोजनाओं को परखा। उन्होंने परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। जल्द से जल्द परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। शाकंभरी पर्यटन क्षेत्र में और क्या बेहतर हो सकता है इसके लिए भी सुझाव मांगे। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त करने के लिए कहा। वहीं, 19 मार्च से लगने वाले चैत्र मेले की व्यवस्थाओं को भी परखा।

मुख्यमंत्री के आगमन का समय शनिवार दोपहर 2:25 बजे थे, मगर वह 3:40 पर पहुंचे। नागलमाफी गांव में हेलीपैड पर उतरकर उन्होंने सिद्धपीठ के आसपास के क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ की लागत से चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। जिला पंचायत गेट के पास निर्माणाधीन इमारत में समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन सुविधा केंद्र का काम करीब 65 प्रतिशत, ओपन एयर थिएटर 70 प्रतिशत, मल्टी लेवल कार पार्किंग 30 प्रतिशत, टॉयलेट ब्लॉक पब्लिक सोवियर शॉप शत-प्रतिशत, शाकंभरी देवी पदयात्रा मार्ग सुदृढ़ीकरण 85 प्रतिशत, शाकंभरी द्वार कॉम्प्लेक्स 70 प्रतिशत और साइनेज स्थापना कार्य 25 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने तीसरी बार किए मां शाकंभरी के दर्शन, 17 मिनट तक मंदिर में रहे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी पहुंचकर मां शाकंभरी देवी के दर्शन-पूजन किए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री करीब 17 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। मुख्यमंत्री निर्धारित समय से लगभग 30 मिनट की देरी से शाम को 4.34 बजे माता के दरबार में पहुंचे और 4.48 पर वापस निकल गए। यहां मंदिर के प्रधान पुजारी प्रधान पुजारी आचार्य पंडित संदीप हेमदान, पंडित ऋषभ भट्ट, पंडित हिमांशु जोशी ने विधि विधान से पूजन एवं स्वस्ति वाचन कराया। पंडित संतोष पोखरियाल, पंडित नवनीत डोभाल, पंडित मनीष जदली, पंडित बसंत शर्मा आदि वेदपाठी पुरोहितों ने वैदिक विधि-विधान से मंत्रोच्चार किया।

इसके अलावा शाकंभरी देवी पदयात्रा प्रकाश व्यवस्था 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिए कि यहां पर साफ-सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था मजबूत की जाए। सीएम ने निर्देश दिए कि जो परियोजनाएं अक्तूबर तक पूरी होनी हैं, उन पर गंभीरता से काम करें, जिससे वह समय से पूरी हो जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बाहर से आने वाली महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त हो। एंटी रोमियो स्क्वाॅड की ड्यूटी लगाई जाए। यहां पर जिन महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी, उनके रहने का भी इंतजाम किया जाए। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर में पहुंचकर मां शाकंभरी की पूजा अर्चना की। शाम 5:04 मिनट पर उनका हेलीकॉप्टर यहां से रवाना हो गया।

47 करोड़ की लागत से तैयार होंगे दो एलिवेटेड पुल
सिद्धपीठ परिक्षेत्र में भूरादेव से माता शाकंभरी मंदिर तक श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाने के लिए 47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दो एलिवेटेड पुल और तीन एप्रोच रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां कुल 1047 मीटर निर्माण में दो एलिवेटेड पुल और तीन एप्रोच रोड बनाई जाएंगी। भूरादेव मंदिर से एप्रोच रोड शुरू होगी और नदी के पहले बहाव के ऊपर माता के पहले द्वार के पास कुएं तक 180 मीटर लंबा एलिवेटेड पुल बन रहा है यहां से एप्रोच रोड शुरू होगी, जो आमवाला तक बनेगी। वहां से आगे 180 मीटर का ही दूसरा एलिवेटेड पुल भी बन रहा है जो रैन बसेरा तक बनेगा। इस पुल से फिर मंदिर तक एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। 360 मीटर के दो पुल तथा 687 मीटर की तीन एप्रोच रोड बनाई जाएंगी। पुल की ऊंचाई नदी तल से लगभग चार मीटर होगी, जिसमें 14 कुएं बनाए जाएंगे। पुल की चौड़ाई 7.5 मीटर रहेगी।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team