Breaking News
हरदोई पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, चार बदमाश गिरफ्तार
Mar 16 2026

हरदोई पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, चार बदमाश गिरफ्तार

इनके पास से लूटी गई रकम, मोबाइल और 315 बोर का तमंचा-कारतूस बरामद

 हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में शनिवार को पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 25 फरवरी को सर्वेश अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह से वापस आ रहा था। इसी दौरान टिकरा गांव के पास कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और डरा-धमकाकर नकदी, मोबाइल और पत्नी के जेवर लूट लिए थे। पुलिस काफी दिनों से इनकी तलाश कर रही थी, लेकिन ये लोग लगातार अपना स्थान बदल रहे थे।

उन्होंने बताया कि बीते दिन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ये चारों बदमाश गढ़ीखेड़ा मोड़ के पास किसी नई वारदात की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाकों को घेरकर तलाश अभियान चलाया। पुलिस टीम ने जब संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में संडीला पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। पुलिस की गोली विवेक नाम के बदमाश के बाएं पैर में लगी। बाकी के तीन साथी शिवम, शुभम और सूरज ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने इन लुटेरों के पास से 17 हजार 100 रुपये लूट की कमाई थी, एक डिजायर कार जो वारदात में इस्तेमाल हुई थी, एक मोबाइल, एक 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए।

वहीं इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल दिवाकर मिश्रा भी घायल हुए हैं। घायल बदमाश विवेक और सिपाही दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में चोरी और लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team