Breaking News
गुरुग्राम में खुला देश का पहला गैस ATM सेंटर!
Mar 20 2026

गुरुग्राम में खुला देश का पहला गैस ATM सेंटर!

खाली सिलेंडर लेकर जाने पर कुछ ही मिनटों में आपको भरा सिलेंडर मिल जाएगा

गुरुग्राम (हरियाणा) : ईरान युद्ध के बीच जहां एक ओर देशभर में एलपीजी का संकट चरम पर है, वहीं गुरुग्राम के लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा की शुरुआत हो गई है। अब गैस खत्म होने पर घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शहर में उत्तर भारत का पहला LPG ATM शुरू किया गया है, जहां सिर्फ 2 से 3 मिनट में भरा हुआ सिलेंडर मिल जाएगा। यह स्मार्ट मशीन सोहना के सेक्टर-33 स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में लगाई गई है और इसे भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है।

यह मशीन पूरी तरह ऑटोमेटेड और कॉन्टैक्टलेस है। ग्राहक को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होता है, फिर OTP के जरिए वेरिफिकेशन करना होता है। इसके बाद खाली सिलेंडर का QR कोड स्कैन कर डिजिटल पेमेंट (UPI या कार्ड) करना होता है। प्रक्रिया पूरी होते ही मशीन से भरा हुआ सिलेंडर बाहर आ जाता है और खाली सिलेंडर अंदर जमा हो जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, LPG ATM एक ऑटोमैटिक मशीन है, जहां आप अपना खाली सिलेंडर ले जाकर कुछ ही मिनटों में भरा हुआ सिलेंडर ले सकते हैं. इस मशीन का इस्तेमाल करना बेहद आसान है. ग्राहक को अपना मोबाइल नंबर डालना होता है, फिर OTP से वेरिफिकेशन करना होता है. इसके बाद QR कोड स्कैन करके UPI या डेबिट कार्ड से पेमेंट किया जाता है. पेमेंट होते ही मशीन कुछ ही मिनटों में नया सिलेंडर जारी कर देती है.

इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 24×7 काम करती है. यानी अब आपको गैस एजेंसी के समय पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. जब भी जरूरत हो, आप कभी भी सिलेंडर बदल सकते हैं. इससे लंबी लाइनों और इंतजार की परेशानी काफी हद तक खत्म हो सकती है. इस LPG ATM में पारंपरिक लोहे के सिलेंडरों के बजाय नए कॉम्पोजिट सिलेंडर मिलते हैं.

ये सिलेंडर हल्के होते हैं और उठाने में आसान होते हैं. जहां सामान्य सिलेंडर करीब 30 किलो का होता है, वहीं ये नए सिलेंडर लगभग 15 किलो के होते हैं. खास बात यह है कि ये पारदर्शी होते हैं, जिससे अंदर बची गैस का स्तर आसानी से देखा जा सकता है.

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team