Breaking News
लखनऊ में ईद की नमाज में साथ दिखे अखिलेश यादव और अजय राय
ईद की नमाज में साथ दिखे अखिलेश यादव और अजय राय
Mar 22 2026

लखनऊ में ईद की नमाज में साथ दिखे अखिलेश यादव और अजय राय

समाजवादी पार्टी के मुखिया बोले- 2027 में बड़ी शपथ होने जा रही सपा!

लखनऊ : आज लखनऊ में ईद का त्योहार हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। ऐशबाग ईदगाह पर हजारों लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चौन की दुआ मांगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, दिनेश शर्मा, अजय राय और रीता बहुगुणा जोशी सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

शनिवार को ईद का त्योहार हर्षाेल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। हाई अलर्ट के बीच अलग-अलग समय पर ईद की नमाज अदा की गई। ऐशबाग ईदगाह पर सुबह से ही नमाजियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां 50 से 60 हजार से अधिक लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर अमन-चौन और तरक्की की दुआ मांगी।

प्रशासन और धर्मगुरुओं के सहयोग से ईद का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।

ईद के मौके पर ऐशबाग ईदगाह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी समेत कई प्रमुख हस्तियां पहुंचीं और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इससे पहले शुक्रवार को चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद मनाने का ऐलान किया गया था। 29 रमजान को चांद नजर नहीं आने के कारण 30 रमजान को इसकी तस्दीक की गई।

धर्मगुरुओं ने दूरबीन की मदद से चांद देखने के बाद में ईद मनाने की घोषणा की। इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने नमाजियों से अपील की कि वे सड़कों पर नमाज अदा न करें और प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने सभी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं भी दीं।

सपा मुखिया ने आगे कहा कि 2027 में बड़ी शपथ होने जा रही है। भाजपा का अब कुछ चलने वाला नहीं है। पीएम मोदी जहां से कई बार चुने गए हैं, वहां एक छात्र की हत्या कर दी गई। खुलेआम, गोलियां चल रही हैं। इससे पहले गोरखपुर में भी गोरख धंधा होते देखा है। प्रदेशभर में कोई कानून व्यवस्था नहीं बची है।

उधर, राजधानी में शिया समुदाय के लोगों ने खामेनेई की मौत के गम में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनई सहित ईरानी लोगों के मारे जाने के खिलाफ नमाज के बाद अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी भी की।

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team